फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लाइटें ठीक नहीं करने वाली फर्म ब्लैकलिस्ट होगी

लाइटें ठीक नहीं करने वाली फर्म ब्लैकलिस्ट होगी

Fri, 13 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
लाइटें ठीक नहीं करने वाली फर्म ब्लैकलिस्ट होगी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रकाश पर्व पर भी नगर निगम के कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रह सकता है। जिस फर्म को खराब लाइटें ठीक करानी थी, इसके लिए तैयार नहीं हैं। परेशान नगर निगम प्रशासन ने एलईडी लाइट्स की आपूर्ति करने वाली फर्म नाइस को खराब लाइटें ठीक नहीं कराने पर अंतिम नोटिस थमा दिया है। अब उसके विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई का ही रास्ता बचा है।
इस फर्म को एलईडी लाइट्स का ठेका देने को लेकर नगर निगम बोर्ड की बैठकों में कई बार हंगामा हो चुका है। भाजपा पार्षद कन्हैया खेवड़िया ने अधिकारियों पर यह सनसनीखेज आरोप लगाया था कि जिस फर्म को नगर निगम रुद्रपुुुर ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है उसको यहां ठेका भी दे दिया गया है। नगर निगम अधिकारी एक बार कराए गए ठेके पर ही लगातार उससे लाइटें मंगवा रहे हैं। इस फर्म की ओर से सप्लाई की गई लगभग 300 एलईडी लाइटें खराब हो चुकी हैं। अनुबंध के अनुसार फर्म को पांच साल तक लाइटों को ठीक भी कराना है। लेकिन तीन नोटिसों के बाद भी फर्म लाइटों को ठीक करने को नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पथ-प्रकाश प्रभारी तथा कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि खराब एलईडी लाइट ठीक कराने के लिए नाइस को अंतिम नोटिस दे दिया गया है। इसके बाद अनुबंध का पालन नहीं करने पर उसके खिलाफ पुलिस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है। नगर आयुक्त को पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा और उनका जो भी आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मचारी नहीं चाहते फर्म आए
पथ-प्रकाश विभाग के सूत्रों के अनुसार कर्मचारी भी नहीं चाहते ही फर्म बंद लाइटों को ठीक करने के लिए अपना स्टाफ लाए। वह पुरानी परंपरा को बनाए रखना चाहते हैं। पुरानी परंपरा फिप्टी-फिप्टी वाली है। जिसके तहत बंद लाइटों को ठीक करने का मैटरियल तो अनुबंधकर्ता फर्म उपलब्ध कराती रही है और लाइटों को ठीक करने का काम नगर निगम के पथ-प्रकाश विभाग के कर्मचारी करते हैं। इससे फर्म का भी फायदा है और कर्मचारियों का भी। सूत्रों ने बताया कि अब भी फर्म ने कुछ सामान तो भेज दिया है, परंतु ठीक करने के लिए कर्मचारी नहीं भेजे हैं।



अपराधिक मामला दर्ज होगा
अनुबंध के अनुसार एलईडी लाइट्स आपूर्ति करने वाली फर्म अंतिम नोटिस के बाद भी खराब लाइटों को ठीक नहीं करा रही है तो उसके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही उसकी 25 लाख की धरोहर धनराशि जब्त कर फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। - नितिन सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed