{"_id":"59de50384f1c1b79548b6cac","slug":"150774181317-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पात्रता परीक्षा व असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक ही दिन, अभ्यर्थी असमंजस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पात्रता परीक्षा व असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक ही दिन, अभ्यर्थी असमंजस में
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राज्य पात्रता परीक्षा व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा तिथि एक ही दिन होेने से अधिकांश अभ्यर्थी असमंजस है। अभ्यर्थी एक ही परीक्षा दे सकते है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन भेज परीक्षाओं की तिथियों में कुछ दिनों का अंतराल रखे जाने की मांग की है।
कुमाऊं विवि की ओर से आयोजित होने वाली उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा (यूसेट) व राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा एक ही दिन 29 अक्तूबर को आयोजित होनी है। उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य माने जाते हैं। ऐसे में राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है, लेकिन राज्य पात्रता परीक्षा व असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक ही दिन होने से अभ्यर्थी असमंजस में हैं। बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि दोनों परीक्षाएं एक साथ होने के कारण युवाओं को एक परीक्षा मजबूरन छोड़नी पड़ रही है। छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंप दोनों परीक्षाओं की तिथियों में समय अंतराल रखे जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में आयुष मिंया, पुष्पेंद्र पंवार, विकास कठैत, प्रवीण तिवारी, अमित धनाई, अरुण नेगी, हिमांशु तिवारी आदि शामिल थे।