{"_id":"59da8a984f1c1bd0538b6771","slug":"150749461019-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोतिया गांव में हाथी ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोतिया गांव में हाथी ने मचाया उत्पात
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
धोतिया गांव में चार दिन से हाथी का उत्पाद
-- शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर ग्रामीण, विभाग लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती।
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत लक्ष्मणझूला के धोतिया गांव में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की लापरवाही से नागरिक बीते चार दिनों से लगातार हाथी के उत्पात से परेशान हैं। हाथी हर रोज यहां धमककर उत्पात मचा रहा है, जिसके कारण खौफ में आए ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। बावजूद इसके पार्क की गौहरी रेंज इस ओर गौर नहीं कर रही है। धोतिया गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक का धोतिया गांव गौहरी रेंज के अंतर्गत आता है। यहां के ग्रामीण हमेशा से ही जंगली जानवरों से त्रस्त रहे हैं। आए दिन गांव में हाथी के आतंक से लोग डरे सहमे रहते हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा आज तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए।
उन्होंने बताया कि चार दिन से हाथी ने गांव में आतंक मचा रखा है। हाथी ग्रामीणों की फसल के साथ ही घरों में खड़ी लोगों की गाड़ियों को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, मगर किसी अधिकारी ने मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
धोतिया गांव में ग्रामीणों को हाथी के उत्पात से बचाने के लिए रात्रि गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में टीम भेजी जा रही, जो फोटोग्राफी कर हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का जायजा लेगी।
विज्ञापन
-- आरएम नौटियाल, रेंजर अधिकारी गौहरी रेंज।