{"_id":"59da8a954f1c1bc1678b4bd0","slug":"150749460617-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बैंक के लिए बाहरी लोगों को बसाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बैंक के लिए बाहरी लोगों को बसाया जा रहा
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
वोट बैंक के लिए बसाए जा रहे बाहरी लोग
-- उक्रांद ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि पहाड़ का अमनचैन छीनने वाले लोगों को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। रविवार को संयुक्त यात्रा बीटीसी स्थित प्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पंवार ने कहा कि वोट बैंक बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस द्वारा प्रदेश में बाहरी ताकतों को बसाया जा रहा है, जिसके कारण अराजक तत्व शांत रहने वाले देवभूमि का अमन चैन छीन रही हैं। आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए उत्तराखंड की जनता के साथ छल किया है।
उत्तराखंड बनने के बाद इन 17 वर्षों में क्षेत्र से पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और दंगे बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस-भाजपा का बड़ा भाई और जुमलों के मामले में भाजपा- कांग्रेस का बड़ा भाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपना जनाधार बढ़ाने के लिए दोनों दलों ने प्रदेश में बाहरी लोगों को गैर कानूनी तरीके से बसाया है। प्रदेश में 1950 से पहले बसे लोगों को ही मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बाहरी ताकतें पहाड़ के अमन-चैन को छीनने का प्रयास करेंगी तो यूकेडी सड़कों में उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। बताया कि दल आसन्न नगर निकाय चुनाव, लोकसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए तैयार है, जिसके लिए युवाओं की टीम तैयार की जा रही है।
इस दौरान यूकेडी युवा केंद्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार की संस्तुति पर मोहित डोभाल को ऋषिकेश का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री सौरभ आहुजा, सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शांति तड़ियाल, सोहन भट्ट, आशीष भट्ट आदि मौजूद थे।