{"_id":"59d90df74f1c1bc8678b4990","slug":"150739716713-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे को बढ़ाते हैं त्यौहार: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे को बढ़ाते हैं त्यौहार: कौशिक
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। हर किसी को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने चाहिए।
मदन कौशिक शनिवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में भाजपा की ओर से होने वाले दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों के लिए बुुलाई गई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में समरसता और एकता का संदेश जाता है। कौशिक ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता 50 घरों में जाकर दीपावली मिलन समारोह के लिए क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करें।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि 11 अक्तूबर को ऋषिकुल मैदान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा की शिष्या साध्वी समाहिता की भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक नरेश शर्मा ने कहा कि समारोह की सफलता के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक को भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, राकेश राजपूत, विकास तिवारी, सुरेश गुलाटी, कुसुम गांधी, मुकेश कौशिक, जागेराम शास्त्री, अनिल कुमार ‘कुमार’ आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य हरिद्वार की मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने और संचालन रवि जैसल, विनीत जौली तथा सौरभ शर्मा ने किया।
विज्ञापन