फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर में 13 वार्ड होंगे

नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर में 13 वार्ड होंगे

Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर में 13 वार्ड होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शासन ने नगरपालिका शिवालिकनगर का परिसीमन कर उसमें 15 वार्ड प्रस्तावित किए हैं। शहरी विकास सचिव राधिका झा की ओर से प्रस्तावित परिसीमन जारी करने से नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर को नगर निगम में शामिल कराने के प्रयास विफल हो गए थे।

नगर निगम का परिसीमन अधर में होने तथा नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर का परिसीमन होने के बाद यह साफ हो गया है कि जिला मुख्यालय और सिडकुल नगर निगम हरिद्वार से दूर ही रहेगा। महापौर मनोज गर्ग यह पहले की स्पष्ट कह चुके हैं कि नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर का नगर निगम में शामिल नहीं किया जाता है तो फिर नगर निगम अभी जितना है उतना ही रहने दिया जाए। उन्होंने ऐसी स्थिति में केवल कनखल की तीन कालोनियों न्यू विष्णु गार्डन, अरिहंत विहार और संदेश नगर को ही नगर निगम के साथ जोड़ने का अलग से प्रस्ताव किया था। जाहिर है कि नगर निगम का परिसीमन भाजपा की गुटबाजी का शिकार हो गया है। परिसीमन नहीं होने से केंद्र पोषित विकास योजनाओं के लिए मिलने वाले बजट पर असर पड़ेगा। मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि केंद्र निकाय की आबादी कितनी है इस आधार पर बजट स्वीकृत करता है। आबादी कम होगी तो बजट भी कम मिलेगा।
विज्ञापन


इस तरह परिसीमन किया गया वार्डों का
1. शिवालिकनगर कलस्टर पी, के और जे.
2. शिवालिकनगर कलस्टर एल एवं एस
3. शिवालिकनगर फेस 3 एवं 4
4. शिवालिकनगर कलस्टर एस.
5. न्यू शिवालिकनगर एस एवं न्यू टिहरी विस्थापित कालोनी
6. न्यू टिहरी विस्थापित कालोनी
7. टिहरी विस्थापित दक्षिणी कालोनी
8. सुभाषनगर पश्चिमी
9. सुभाषनगर पश्चिमी पूर्वी
10. सुभाषनगर सेंट्रल
11. सुभाषनगर पूर्वी
12. रामधाम कालोनी शिवालिकनगर
13. कृपाल नगर और आवासीय कालोनी रोशनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed