{"_id":"59d90c224f1c1bcc538b63ac","slug":"15073966984-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".ठेकेदारों ने किया खंड व उपखंडों की निविदाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.ठेकेदारों ने किया खंड व उपखंडों की निविदाओं का बहिष्कार
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कार्यों का भुगतान न होने से नाराज राजकीय ठेकेदारों ने कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने निर्णय लिया कि मांगे पूरी न होने तक हरिद्वार के लोक निर्माण विभाग की सभी खंड व उपखंड की निविदाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
अध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है कि विभिन्न मदों के अंतर्गत किए गए कार्यों का भुगतान पिछले कई वर्षों से लंबित है। जिसके कारण ठेकेदारों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के भूखे मरने की स्थिति आ गई है। महासचिव वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से निविदाओं का शुल्क अत्यधिक बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण निविदा खरीदना मुश्किल हो गया है। ई-टेडिरिंग में निविदा शुल्क होना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सरकार द्वारा लागू जीएसटी देने के लिए तैयार हैं, परंतु अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी तक कंपाउंड टैक्स स्थिति, रिटर्न दाखिल करने की स्थिति व अन्य स्थिति स्पष्ट नहीं है। ठेकेदारों ने अपना मांग पत्र अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। प्रदर्शन करने वालों में मेहरबान, विशाल त्यागी, निकुंज गुप्ता, पंकज तलवार, रियाजुल हसन आदि कई ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन