फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसानों को दिलाएं फसल का उचित मूल्य: उनियाल

किसानों को दिलाएं फसल का उचित मूल्य: उनियाल

Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
किसानों को दिलाएं फसल का उचित मूल्य: उनियाल
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रदेश के कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार की शाम हरिद्वार पहुंचकर मंडी समिति परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राइपनिंग चैंबर, किसान भवन, जैविक कूड़ा निस्तारण संयंत्र ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत प्रस्तावित नीलामी चबूतरा, कृषि उपज परीक्षण प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
इस अवसर पर सुबोध उनियाल ने मंडी समिति प्रशासन को निर्देश दिए कि हर सप्ताह ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार को क्रियान्वित करते हुए 100 किसानों की उपज को आन लाइन बेचा जाये जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित और तत्काल ऑनलाइन भुगतान हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का मंडी समिति हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। बताया कि ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना में धान खरीद सीजन के दृष्टिगत मंडी समिति द्वारा किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के उद्देष्य से मंडी स्थल में ही धान की आन-लाइन ट्रेडिंग की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव पीआर कालाकोटी, उपमहाप्रबन्धक (तकनीकी) अवनीश मिश्रा, उपमहाप्रबन्धक अनिल सैनी, प्रशांत सैनी, मुख्य कृषि अधिकारी पीके यादव, जिला उद्यान अधिकारी इन्द्र पाल सिंह कुशवाहा, जिला मत्स्य अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ मंडी निरीक्षक राज सिंह, हिमांशु रावत, पंकज राज शाह, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप, वर्शा गुप्ता, अजय कुमार, सुबोध कुमार, नीता तिवारी, अनिल कुमार, रविश कुमार, नंदकिशोर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed