{"_id":"59d909534f1c1b79548b6258","slug":"15073959795-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने किया भूकंप के दौरान आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास, आईटीबीपी की टीम ने दिखाई रेस्क्यू में तत्परता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने किया भूकंप के दौरान आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास, आईटीबीपी की टीम ने दिखाई रेस्क्यू में तत्परता
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। प्रशासन की ओर से शुक्रवार रात को जोशीमठ क्षेत्र में भूकंप के दौरान आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान आईटीबीपी के कर्मचारी और अधिकारियों ने रेस्क्यू में तत्परता दिखाई।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे जोशीमठ तहसील, चिकित्सालय, पुलिस के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों की गांधी मैदान में हलचल तेज हो गई। नगर में आपदा प्रबंधन की ओर से सायरन बजा। पता लगा कि क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आने की सूचना मिली है, जिसका केंद्र तपोवन बताया गया है। इस दौरान क्षेत्र में जीआईसी जोशीमठ के दो भवनों के क्षतिग्रस्त होने से नौ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इस पर रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मॉकड्रिल देर रात तक चली। अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई को देखने के लिए लोग भी गांधी मैदान में पहुंच गए थे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आईटीबीपी टीम, पुलिस और अग्नि शमन विभाग की टीमें मौजूद रहीं।