{"_id":"59d667474f1c1bca538b5e30","slug":"15072234206-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मृत अवस्था में मिली मादा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मृत अवस्था में मिली मादा गुलदार
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। टकोली क्षेत्र के वन बीट में मादा गुलदार मृत मिली। वन विभाग मौत का कारण लंबी बीमारी बता रहा है। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार के शव को जला दिया गया है।
बुधवार देर शाम टकोली वन बीट के बरसिला क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों ने गुलदार को मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया के मृत गुलदार मादा है, जिसकी उम्र 8 से 9 वर्ष के बीच है। वन क्षेत्राधिकारी खुशाल सिंह रावत ने बताया कि मृत मादा गुलदार के दांत घिसे हुए थे। साथ ही शरीर भी काफी कमजोर है। संभवतया मादा गुलदार लंबे समय से बीमार थी। बीमारी व कमजोरी के कारण मृत्यु हुई है। रावत ने बताया कि गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव जला दिया गया है। ब्यूरो