फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम के आदेश पर दो महीने में पुल की नहीं सकी मरम्मत

डीएम के आदेश पर दो महीने में पुल की नहीं सकी मरम्मत

Thu, 05 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर दो महीने में पुल की नहीं सकी मरम्मत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कोटावाली नदी का पुल दरके पुल की दो महीने बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में हरिद्वार में नजीबाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए एक महीने का समय लगने से तब तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

दो महीने पहले कोटावाली नदी में ज्यादा पानी आने से पुल में दरार आ गई थी। पुल को खतरा देखते हुए डीएम दीपक रावत ने भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने और पुल की जल्दी मरम्मत के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की ओर से पुल की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। आजकल इस सड़क पर भारी वाहन व रोडवेज की बसों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल कोटद्वार डिपो की बस लालढांग होते हुए कोटद्वार जा रही है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह से पुल मरम्मत की बात की तो उन्होंने नए पुल बनाने के लिए जल्दी इस्टीमेट तैयार करने की बात कही। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुल के नीचे वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए प्रस्ताव बनाकर पीडब्ल्यूडी को भेज दिया गया है। एक महीने में पुल के बगल से भारी वाहनों के लिए रास्ता बना दिया जाएगा। वहीं रपटा बनने के बाद पुल को सही करने का निर्माण चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed