{"_id":"59d664814f1c1bb6538b5d3e","slug":"15072227112-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने उजाड़ी किसानों की फसल, खेतों से बामुश्किल निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने उजाड़ी किसानों की फसल, खेतों से बामुश्किल निकले
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
जंगली हाथियों ने बाहर पीली गांव में धान की फसल तबाह कर दी। बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हवाई फायर कर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा।
पूर्वी गंगनहर बंद होने से अब हाथी व जंगली जानवर पानी की तलाश में गंगा की ओर रुख कर रहे ळैं। गंगा में पानी पीने के बाद जंगली जानवर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। भीमगोड़ा बैराज से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली व बिजनौर जिलों में किसानों की खेती की सिंचाई के लिए जंगल से होते हुए पूर्वी गंगनहर निकाली गई है। जिसमें जंगली जानवर पानी पीते हैं, लेकिन कई दिन से नहर में पानी बंद होने से जंगली जानवर पानी की तलाश में गंगा की ओर जा रहे हैं। गंगा से पानी पीने के बाद वह खेतों में फसल चौपट कर रहे हैं। बुधवार देर रात सजनपुर पीली गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत में हाथियों के झुंड़ ने धान की फसल रौंद दी। सूचना देने पर श्यामपुर वन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाथियों को निकालने की कोशिश की गई। हाथियों के टस से मस नहीं होने पर शोरगुल और वन विभाग द्वारा कई हवाई फायर करने पर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह राठौर का कहना है कि पानी की तलाश में बुधवार रात को भी वन विभाग की टीम हाथी को निकालने के लिए सुबह तीन बजे तक खेतों में ही डटी रही रही। खेतों में हाथी को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।