{"_id":"59d3c1864f1c1bac538b5905","slug":"15070499133-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली मोटर मार्ग पर नहीं चल पा रहे हैं बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली मोटर मार्ग पर नहीं चल पा रहे हैं बड़े वाहन
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के पचास से अधिक ग्राम पंचायतों को तहसील मुख्यालय थराली से जोड़ने वाले एक मात्र मोटर मार्ग देवाल-थराली पर दो माह से बड़े वाहन नहीं चल पा रहे हैं। यहां बारिश से सड़क पर पुश्ता गिर गया था। विभाग की ओर से अभी तक पुश्ते की मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण दिल्ली से देवाल आने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा सहित अन्य बड़ी गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं। बड़े वाहनों के यातायात बंद होने से लोगों को ढुलान भाड़े के साथ ही दिल्ली, हल्द्वानी आदि शहरों को जाने के लिए टैक्सी सेवाओं के लिए अधिक किराया चुकाकर जाना पड़ रहा है।
अगस्त माह में बारिश के कारण थराली मोटर मार्ग पर नंदकेशरी के बाद सड़क का पुश्ता टूट गया था, जिसके चलते थराली से देवाल मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। प्रमुख उर्मिला बिष्ट का कहना है कि बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत हल्द्वानी और दिल्ली जाने वाले ग्रामीणों को हुई। यहां से लोग दिल्ली-देवाल बस सेवा से किफायती किराए में दिल्ली और हल्द्वानी पहुंचते थे, लेकिन अब लोगों को ग्वालदम होकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में करीब 50 से 100 रुपये तक अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। यही नहीं बड़े वाहनों का यातायात बंद होने से देवाल तक का माल भाड़ा भी तीन गुना पड़ रहा है। प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क को सुचारु करने की मांग की। वहीं नंदकेशरी पर सड़क को ठीक करने के लिए चट्टान की कटिंग होनी है। इसका इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।