फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिलंगी में 50 से अधिक लोग वायरल की चपेट में

सिलंगी में 50 से अधिक लोग वायरल की चपेट में

Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिलंगी में 50 से अधिक लोग वायरल की चपेट में

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के सिलंगी गांव में 50 से अधिक ग्रामीण वायरल की चपेट में हैं। मंगलवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटीं। इस दौरान ग्रामीणों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने की बात भी कही।

ब्लाक के सिलंगी गांव में एक सप्ताह से कई लोग वायरल की चपेट में थे। गांव में एएनएम उपकेंद्र में एएनएम न होने से कई ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार करवा रहे थे। ग्राम प्रधान दीपा देवी ने शिकायत करते हुए कहा था कि गांव में अधिकतर बुजुर्ग वायरल की चपेट में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने दो अक्तूबर के अंक में ‘झोलाछाप डॉक्टरों से करा रहे वायरल का इलाज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल डा. राजीव कुमार ने गांव में 50 से अधिक लोगों की जांच की। उन्होंने बताया कि 50 लोगों में वायरल की शिकायत मिली है। पीड़ितों को दवाइयाें के साथ ही साफ-सफाई रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट आशाराम मैखुरी, एएनएम गुड्डी राणा, प्रधान दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला देवी, उपप्रधान गजे सिंह और पंचायत सदस्य सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed