{"_id":"59d3c0774f1c1ba1538b56b5","slug":"1507049641111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र देवाल में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र देवाल में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। 11 अक्तूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आधार कार्ड भी बनेंगे। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय करेंगे।
पहाड़ के दूरस्थ गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन तथा वरदान संस्था की ओर से 11 अक्तूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नाक कान गला, दंत रोग सहित कई डाक्टर पहुंचेंगे। वहीं ब्लाक के दूरस्थ गांव कुलिंग के भुवन बिष्ट, बांक गांव के किशन दानू, सौरीगाड़ के प्रधान गोपाल सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, सेलखोला के प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा, कुलिंग के भुवन बिष्ट, बानुड़ी के आनंद बल्लभ कुनियाल, नंदा बल्ल्भ जुयाल, सूया के हीरा राम, खिलाप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, आशा घुनियाल, बच्ची राम, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, कनिष्ठ उपप्रमुख मनोज कुमार आदि जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने भी क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
नारायणबगड़ में तैयारियां जोरों पर
नारायणबगड़। वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नारायणबगड़ में 12 अक्तूबर को होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां जोरों पर हैं। शिविर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा। शिविर में हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। ब्लाक प्रमुख अंसी नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख गंभीर सिंह नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद मलेठा, डा. सुधीर नेगी, डा. हरपाल सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष एमएन चंदोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी और संदीप पटवाल आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग का आह्वान किया।