फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जल सरंक्षण और स्वच्छता के लिए सरकारी के प्रयासों को सामूहिक सहयोग की जरूरत

जल सरंक्षण और स्वच्छता के लिए सरकारी के प्रयासों को सामूहिक सहयोग की जरूरत

Mon, 02 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
जल सरंक्षण और स्वच्छता के लिए सरकारी के प्रयासों को सामूहिक सहयोग की जरूरत
फोटो :--------------
विज्ञापन


बालिका के जन्म व विवाह पर हो पौधरोपण की परंपरा
-- डोईवाला में सीएम ने दी ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के विकास रथों को हरी झंडी
-- स्वच्छता के अभियान को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर चलने की जरूरत

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और स्वच्छ भारत निर्माण को साकार बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर चलना होगा। जिन घरों में कन्या का जन्म होता है, वहां जाकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। बालिका के जन्मदिन और विवाह पर पौधा लगाकर मनाने की परंपरा शुरू करनी होगी तभी उनका सशक्तिकरण संभव है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह बात रविवार को डोईवाला में ग्र्राम विकास विभाग की ओर से मिशन अंत्योदय के तहत ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के दो विकास रथों को रवाना करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का निर्माण करने के लिए साफ सफाई को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता का लक्ष्य पाने के लिए सामूहिक सहयोग की दरकार है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिकाओं का विमोचन और विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता को आम जनता का कार्यक्रम बनाकर देश को गंदगीमुक्त बनाने का काम केंद्र सरकार ने शुरू किया है। उसे राज्य सरकार गति दे रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट दृष्टिकोण से विकास तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार, जिलाधिकारी एस मुरुगेशन, ग्राम्य विकास आयुक्त तुलसीराम, निदेशक पंचायतीराज एससी सेमवाल, सीडीओ गिरवर सिंह रावत, रायपुर ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, रामेश्वर प्रसाद लोधी, करन बोरा, परमिंदर सिंह बाउ, कोमल कन्नौजिया, विनय जिंदल, मनीष नैथानी, मनवर नेगी, राजन गोयल, नरेंद्र नेगी, विनित लोधी, जसविंदर डॉली, चंद्रभान के अलावा एसडीएम कुश्म चौहान और बीडीओ अनिता पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बेघरों को बांटे जमीन के पट्टे
ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाडे़ के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सात भूमिहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमीन के पट्टे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने दूधली की देवकी देवी और इंद्र बहादुर, गुलाबनाथ, नागनाथ, शेखर, बीरनाथ और बुवानाथ निवासी भानियावाला को जमीन के पट्टे के दस्तावेज सौंपे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उपेक्षित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार भूमि देने के अलावा निशुल्क बिजली कनेक्शन भी दे रही है।

दिवंगत आत्माराम अग्रवाल के घर शोक जताने पहुंचे सीएम
नगर पंचायत डोईवाला के प्रथम अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे आत्माराम अग्रवाल के निधन पर रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शोक जताने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि स्व. आत्माराम की समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दिवंगत आत्माराम अग्रवाल के पुत्र आनंद अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, उपकार अग्रवाल, मंदीप बजाज, करन बोरा, रामेश्वर लोधी आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को सौंपा समस्या का ज्ञापन
घिसरपड़ी ग्राम प्रधान शशिकिरण ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गांव में बारात घर, हैंडपंप लगाने, पंचवटी कालोनी में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण करने और आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग की है। कहा कि ग्रामीण हित में समस्याओं का निदान तत्काल कराए।


सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों का होगा विकास :
पखवाडे़ भर चलने वाले मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाडे़ से ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास को गति देना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम समुदाय को हरित और स्वच्छ ग्राम के लिए प्रोत्साहित करना, ग्राम सभा की खुली बैठकों से इसको गति देना, व्यापक विचार विमर्श के द्वारा ग्राम के प्रत्येक परिवार की समृद्धि के लिए रोडमैप तैयार करना, सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, चयनित ग्राम पंचायतों का सर्वे करते हुए गरीबी रैंकिग का निर्धारण करना, पखवाडे़ भर तक मनरेगा कार्यों पर विचार विमर्श और एक्शन प्लान तैयार करना, कृषि सभाओं का आयोजन, स्किल डेवलपमेंट के लिए युवाओं का पंजीकरण और रोजगार मेलों का आयोजन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed