{"_id":"59d1204e4f1c1ba0538b5358","slug":"15068775668-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैथानी के अभियान को दो साल पूरा होने पर निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैथानी के अभियान को दो साल पूरा होने पर निकाली स्वच्छता रैली
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में चलाए जा रहे सफाई अभियान के दो साल पूर्ण होने पर ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी की अगुवाई में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड, संत निरंकारी मिशन, अपनी माटी संस्था, मार्शल पब्लिक स्कूल और संयुक्त चिकित्सक संगठन ने भाग लिया।
दो साल पूर्व शहर के चिकित्सक डा. बीपी नैथानी ने श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरू किया था। रैली को मुख्य अतिथि अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि एसएसबी सीटीसी के डीआईजी यूपी बलोदी, नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी और एसडीएम एमडी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गुरुद्वारा रोड और बदरीनाथ नेशनल हाईवे से होते हुए गोला बाजार पहुंची। यहां पर सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त रावत ने अभियान की प्रशंसा की। रैली में डा.केके गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, अनूप पांथरी, कविता सकलानी, इंतखाब हुसैन, डा. हरीश भट्ट, डा. संगीता चौहान व ज्योति नौटियाल आदि शामिल थे।