फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 दिनों से मुख्यालय से नदारद हैं गढ़वाल विवि के कुलसचिव

21 दिनों से मुख्यालय से नदारद हैं गढ़वाल विवि के कुलसचिव

Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
21 दिनों से मुख्यालय से नदारद हैं गढ़वाल विवि के कुलसचिव
श्रीनगर। तीन दिनों के अवकाश पर गए गढ़वाल विवि के कुलसचिव 21 दिनों बाद भी मुख्यालय नहीं लौटे हैं। विवि के उच्चाधिकारियों का कहना है कि कुलसचिव विवि प्रशासन के संपर्क में नहीं हैं। कुलसचिव का कार्यभार वर्तमान में संयुक्त कुलसचिव डा. एके मोहंती देख रहे हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन का कहना है कि कुलसचिव डा. एके झा 6 सितंबर को तीन दिन के अवकाश पर गए थे, लेकिन 21 दिनों बाद भी मुख्यालय नहीं लौटे हैं। वहीं बुधवार को मुख्यालय में विवि के एक अन्य अधिकारी को कुलसचिच का दायित्व सौंपे जाने की चर्चा भी दिन भर चलती रही। हालांकि विवि के उच्चाधिकारी ने इस चर्चा पर स्थिति स्पष्ट करने से बचते रहे। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कुलसचिव का प्रभार किसी अन्य अधिकारी को देने से साफ इंकार किया। प्रो. कौल ने बताया कि कुलसचिव डा. एके झा तीन दिन का अवकाश लेकर गए थे। वह विवि प्रशासन के संपर्क में नहीं हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed