{"_id":"59cbd9824f1c1bda538b4a85","slug":"150653175616-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की।
देहरादून पहुंचे रेल मंत्री को विनोद कंडारी ने रेल मार्ग से मिलने वाली सुविधा और लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना उत्तराखंड राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवस्थापना परियोजना है। इसके अलावा पहाड़ की परिवहन व्यवस्था मेें प्रभारी सुधार होगा। इससे औद्योगिक विकास के साथ ही रोजगार के साधन विकसित होंगे। पलायन को रोकने में यह परियोजना कारगर साबित होगी। विनोद कंडारी ने कहा कि रेल मार्ग निर्माण बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड और देवप्रयाग सहित तीर्थस्थलों तक श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे। जम्मू एवं कश्मीर रेल परियोजना की तर्ज पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए।
विज्ञापन