फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ हमला बोला

छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ हमला बोला

Mon, 25 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ हमला बोला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बीएचयू बनारस में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा तूल पकड़ गया है। हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र- छात्राओं ने भी प्रदर्शन कर यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की मंशा पर भी सवाल उठाए।
बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को शर्मनाक बताते हुए कांगेस ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि भाजपा और आरएसएस शिक्षण संस्थाओं को अपने राजनीतिक हितों के लिए प्रयोग कर रहे हैं। बीएचयू, जेएनयू जैसी शिक्षण संस्थाओं में कुलपति और अन्य उच्च पदों पर ऐसे व्यक्तियों को नियुक्त किया जा रहा है, जिनकी शिक्षा के क्षेत्र में कोई योग्यता नहीं है। ऐसे में शिक्षण संस्थाओं में आए दिन विवाद हो रहे हैं। अंबरीष कुमार ने कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थानों में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने में बीएचयू में छात्रों पर हुए अत्याचार को पं. मदन मोहन मालवीय के सपनों की हत्या बताया। वरुण बालियान, पार्षद अमन गर्ग, उपेन्द्र आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर मुरली मनोहर, सचिन बेनीवाल, अंकित चौहान, विमला पांडेय, अवधेश यादव, मोनू सेठी, राहुल माझी, अशोक गुप्ता, शिवा अग्रवाल, सरिता सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, कीर्ति गुप्ता, हिमांशु, मोहित चौधरी, जसमीत, अमन शर्मा, सचिन, संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी सोमवार को देवपुरा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर छात्र-छात्राओं के साथ दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीएचयू के कुलपति का पुतला भी फूंका गया। विमला पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से महिलाओं और छात्राओं को दबाने का प्रयास कर रही है, उससे बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का उनका नारा खोखला नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्राएं छेड़छाड़ के विरोध में धरना- प्रदर्शन कर रही थी ऐसे में कुलपति के इशारे पर जिस तरह लाठीचार्ज कराया गया वह बेहद दुखद है। उन्होंने बीएचयू के कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बीना कपूर ने कहा कि देश भर में महिला उत्पीड़न की घटनाएं ं बढ़ गई है। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र झूठी घोषणाएं कर जनता के साथ छलावा कर रहे है। प्रदर्शनकारियों में यशोदा, सविता सिंह, जानकी रानी, अनीता शर्मा, उर्मिला देवी,अनीता शिक्षा देवी, राजपति, मनोपति, सुमेर देवी, स्वाति, लक्ष्मी देवी और सुनीता आदि उपस्थित रही।

छात्र भी उतरे सड़कों पर किया प्रदर्शन
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्रों ने बीएचयू में हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

एसएमजेएन पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव वर्मा और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव गौरव शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने बीएचयू में लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। एनएसयूआई के हरिद्वार प्रभारी वसील सलमानी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में छात्रों पर लाठी बरसाईं जा रही है, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। अध्यक्ष गौरव वर्मा ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की। छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिल्पा मेनवाल ने कहा कि छात्रों पर हो रहे अत्याचारों को सहन नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में आदित्य, मोहित पांडे, अंकित, कादिर, फरमान, सिबा, सीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed