{"_id":"59c812db4f1c1b32688b64ba","slug":"150628429017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा बीच से बैराज तक छानी गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा बीच से बैराज तक छानी गंगा
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी लापता युवकों का नहीं लगा सुराग
-- लक्ष्मणझूला में गंगा किनारे गोवा बीच से लापता हुए ज्वालापुर के दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला में गंगा किनारे गोवा बीच से बीते शुक्रवार को लापता हुए ज्वालापुर के दो युवकों की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी तलाश में जुटी है। रविवार को लक्ष्मणझूला पुलिस के साथ जल पुलिस के जवानों और एसडीआरएफ की टीम ने अंबेड़कर नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी विलाश पुत्र स्व. वेदपाल व अभिषेक कुमार बिंदल पुत्र सुरेश चंद की तलाश में गोवा बीच से बैराज तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह से शुरू हुआ तलाशी अभियान शाम तक जारी रहा।
ऑपरेशन में शामिल जवानों ने बारिश के बीच युवकों की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बावजूद दूसरे दिन भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। लक्ष्मणझूला और नीलकंठ क्षेत्र में भी पुलिस ने युवकों की तलाश की। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को गंगा किनारे गोवा बीच से उक्त दोनों युवक लापता हो गए थे। पुलिस को मौके से उनके कपड़े, जूते और बैग मिला था। उनकी बाइक भी स्वर्गाश्रम में सड़क पर खड़ी मिली थी। पुलिस ने युवकों के गंगा में बहने की आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद से ही गंगा और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि सोमवार को भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को युवकों के लापता होने की बाबत सूचित किया गया है।