{"_id":"59c7e7d44f1c1bad688b637d","slug":"15062732749-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की खराबी के चलते दो घंटे तक गौचर में रूके महामहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की खराबी के चलते दो घंटे तक गौचर में रूके महामहिम
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। बदरी-केदार यात्रा कर वापसी के वक्त मौसम खराब होने से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो घंटे तक गौचर आईटीबीपी कैंप में रुकना पड़ा। राष्ट्रपति और वायु सेना के हेलीकॉप्टर को मौसम खराब होने के चलते ब्यासी से लौटना पड़ा। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी पर लेंड हुआ। राष्ट्रपति को विश्राम के लिए आईटीबीपी कैंप ले जाया गया। यहां करीब दो घंटे तक विश्राम करने के बाद अपराह्न 3.50 बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।
अतिथि पंजिका में किया सुखद यात्रा का जिक्र
गौचर। राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा को सुखद बताते हुए उत्तराखंड के आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व को अतुलनीय बताया। अधिकारियों के सेवाभाव की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने जवानों और अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई और वाहिनी अतिथि पंजिका में अपने यात्रानुभव दर्ज किए।