{"_id":"59c7e4f44f1c1b27688b6410","slug":"150627253820-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से जाने की संभावना पर हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से जाने की संभावना पर हुआ अलर्ट
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/देवप्रयाग। मौसम खराब होने की वजह से राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से जाने की सूचना से हलचल मच गई। आनन-फानन मेें टिहरी और पौड़ी जिले में अतिरिक्त फोर्स को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात कर दिया गया, लेकिन जब अधिकारियों ने आसमान में राष्ट्रपति के काफिले के तीनों हेलीकॉप्टरों को जाते देखा। तब सबने राहत की सांस ली।
केदारनाथ-बदरीनाथ दर्शन के बाद हवाई मार्ग से लौट रहे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर देवप्रयाग के ऊपर से गौचर वापस आ गए। इस बीच मौसम साफ न होने पर सड़क मार्ग से जाने की संभावना जताई गई। इसे देखते हुए जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जगह-जगह पर पुलिस को तैनात कर जाम की वजह बन रहे वाहनों को हटाया गया। ड्यूटी चार्ट भी बन गए, लेकिन कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने के बाद राष्ट्रपति हवाई मार्ग से चले गए। ब्यूरो