{"_id":"59c69a204f1c1b23688b6147","slug":"15061878463-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को साक्षी मानकर महामहिम ने ली गंगा रक्षा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को साक्षी मानकर महामहिम ने ली गंगा रक्षा की शपथ
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गंगा पूजन के दौरान मां गंगा की अलौकिकता से अभिभूत नजर आए। गंगा पूजन के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता, राज्यपाल केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा को साक्षी मानकर गंगा की निर्मलता और अविरलता की शपथ ली।
भारी बारिश के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार दोपहर 4.14 बजे हरकी पैड़ी पहुंचे। श्रीगंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद आचार्य अवधेश भगत, मोहित शर्मा, अमित समेत 15 पुरोहितों के साथ गंगा पूजन शुरू हुआ। गंगा पूजन होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी सविता, राज्यपाल केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों हाथ उठाकर गंगा की निर्मलता और पवित्रता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
महामहिम ने गंगाजी को हाथ जोड़कर पुष्प चढ़ाए। उसके बाद उन्होंने गंगा मां का ध्यान कर दुग्धाभिषेक किया। पांच मिनट तक पूजन के बाद महामहिम श्रीगंगा सभा के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्हें श्रीगंगा सभा की ओर से चांदी का जल कलश, रुद्राक्ष की माला, चांदी जड़ित अभिनंदन पत्र और शॉल भेंट किया गया। इसके साथ ही स्मृति चित्र भी भेट किया गया, जिसमें हरकी पैड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, चौधरी चरण सिंह, अटल विहारी वाजपेयी और राष्ट्रपति में राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानी जेल सिंह एवं प्रणव मुखर्जी की फोटो लगी हुई थी।
विज्ञापन
‘गंगा पूजन से गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं’
हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीगंगा सभा की विजिटर्स बुक में लिखा ‘परम पावन ब्रह्मकुंड में हरकी पैड़ी आकर और गंगा पूजन से गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। यहां की देखरेख तथा सफाई एवं नियमित रूप से गंगा आरती के आयोजन के लिए मैं श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों को बधाई देता हूं’। उन्होंने दोबारा आने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा पूजन में पहुंचे। इस दौरान सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, काबीना मंत्री मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा, श्रीगंगा सभा की ओर से मंत्री आशुतोष शर्मा, श्रीकांत वशिष्ठ, प्रमोद शर्मा, मयंक भजोराम शर्मा, प्रदीप झा, दुष्यंत झा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
खड़े- खड़े की पूजा
हरिद्वार। महामहिम ने ब्रह्मकुंड पर विशेष तख्त पर खड़े- खड़े पूजन किया। पांच मिनट महामहिम गंगा किनारे खड़े रहे। राष्ट्रपति ने 10 मिनट हरकी पैड़ी पर बिताए। पांच मिनट महामहिम श्री गंगासभा के कार्यालय में रहे। जहां उनका सम्मान किया गया। पांच मिनट चली पूजा में कोई भी नहीं बैठा। खड़े खड़े पूरे परिवार ने पूजन किया।