फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रीतम सिंह ने महंत मोहनदास के न मिलने पर पुलिस पर उठाया सवाल

प्रीतम सिंह ने महंत मोहनदास के न मिलने पर पुलिस पर उठाया सवाल

Sat, 23 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रीतम सिंह ने महंत मोहनदास के न मिलने पर पुलिस पर उठाया सवाल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़े के कोठारी महंत मोहनदास की गुमशुदगी पर चिंता जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संतों और मंहतों से मुलाकात की। उन्होंने महंत का सुराग लगा पाने में पुलिस की नाकामी पर भी सवाल उठाया।

शनिवार को कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आला अधिकारियों को टीमें बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को त्वरित घटना का संज्ञान लेना चाहिए। रहस्यमय परिस्थिति में लापता कोठारी महंत की वापसी अवश्य होनी चाहिए। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि सप्ताह भर बाद भी कोठारी महंत मोहनदास का पता लगाने में पुलिस की नाकामी सवाल उठाती रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार संतों की सुरक्षा को लेकर सजग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कोठारी महंत की सकुशल वापसी की जाए, ताकि संत समाज को राहत मिल सके। महानगर कांग्रेस के संयोजक संजय अग्रवाल व यशवंत सैनी ने कहा कि संतों- महंतों के आशीर्वाद से ही जनता का कल्याण होता है। हरिद्वार नगरी की महत्ता संतों के निवास से हैं। आश्रमों अखाड़ों में धार्मिक आयोजनों से ही धर्म की महत्ता होती है। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, ठाकुर रतन सिंह, पूनम भगत, गुरजीत लहरी, आकाश भाटी, सचिन अग्रवाल, तरुण नैयर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, अशोक उपाध्याय, नितिन तेश्वर, दिनेश पुंडीर, अशोक अदालती, गौरव चौहान, ओपी चौहान, सुभद्रा आर्य, अंजू द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed