{"_id":"59c53c4d4f1c1b36688b6183","slug":"1506098290150-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदप्रयाग के 50 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदप्रयाग के 50 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदप्रयाग। नगर में इन दिनों पचास से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को उपचार के लिए 20 किमी दूर जाना पड़ रहा है। लोगों ने डायरिया पीड़ितों के समय से इलाज की मांग की।
नरेंद्र कठैत, विनोद रावत, प्रेम सिंह नेगी और नरेंद्र रावत ने कहा कि नंदप्रयाग क्षेत्र में इन दिनों 50 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं, लेकिन उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जा रहा है और यहां एक चिकित्सक ही सेवा दे रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भर्ती करने तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोग मरीजों को इलाज के लिए 20 किमी दूर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जा रहे हैं। प्राथमिक चिकित्सालय नंदप्रयाग के चिकित्सक डा. दीपक नेगी का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से नगर के लोगों में डायरिया फैल रहा है, जिसका उपचार किया जा रहा है। अधिक संख्या में लोगों के बीमार होने से अब उपचार में दिक्कतें आ रही हैं। इधर, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी का कहना है कि क्षेत्र में जल्द मेडिकल टीम भेजी जाएगी।