{"_id":"59c53c484f1c1bac688b5ef6","slug":"15060982853-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार संघ ने निविदाओं में ई-टेंडर व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार संघ ने निविदाओं में ई-टेंडर व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली के ठेकेदार संघ ने निविदाओं में ई-टेंडर व्यवस्था समाप्त करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जल्द आंदोलन का एलान किया।
नगर में संघ के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ठेकेदारों ने विभागों में पंजीकरण पूर्व की भांति करने की मांग उठाई। कहा गया कि पंजीकरण की अवधि पांच साल तक निर्धारित की जाए। बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छोटे-छोटे टेंडर आमंत्रित करने चाहिए, जिससे स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार मिल सके। अधिशासी अभियंता के स्तर की निविदाओं पर ई-टेंडर लागू न किया जाए। साथ ही किसी भी कार्य के अनुबंध पर जीएसटी की दरें पूर्व की भांति छह फीसदी ही रखी जाए। कहा गया यदि मांगों पर शासन से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुंदर सिंह फर्स्वाण, उदय सिंह, कुंदन सिंह, बलवीर लाल, वीरेंद्र सिंह, यामीन, रविंद्र, कमल सिंह, थान सिंह, यशपाल सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, दिगंबर रावत, सुनील बिष्ट आदि मौजूद थे।