{"_id":"59bd4eaa4f1c1b2d688b4e3e","slug":"150557869515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान संकाय व पीजी कक्षाओं के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान संकाय व पीजी कक्षाओं के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में विज्ञान संकाय व एमए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के लिए अभाविप व देवभूमि छात्र संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों की वार्ता देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री से डा. धन सिंह रावत ने कराई।
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र लंबे समय से विज्ञान संकाय व पीजी कक्षाओं का संचालन शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए छात्र कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। तीन वर्ष महाविद्यालय में विज्ञान संकाय व पीजी कक्षाओं के संचालन संबंधी स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। अगस्त माह में श्रीदेव सुमन विवि की टीम इसके लिए महाविद्यालय का निरीक्षण भी कर चुकी है। बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री ने 22 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो