{"_id":"59bc05904f1c1b19688b4c16","slug":"150549444314-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस पर कवि चंद्रकुंवर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस पर कवि चंद्रकुंवर को किया याद
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हिमालय साहित्य एवं कला परिषद श्रीनगर गढ़वाल की ओर से हिंदी दिवस व कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की पुण्यतिथि पर हिंदी भाषा के महत्व, उत्थान पर विचार गोष्ठी व काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के कवित्य व हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला।
नगर पालिका सभागार में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त करते हुए हिमालय साहित्य एवं कला परिषद के प्रयासों की सराहना की। गढ़वाल विवि के प्रो. संपूर्ण सिंह रावत व प्रो. आरपी गैरोला व डा. उमा मैठाणी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कवि नीरज नैथानी ने हिंदी की अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को रेखांकित किया। दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी। महिला कवियत्री आरती पुंडीर, संगीता फरासी, पूनम रतूड़ी, माधवी मैंदोली, कविता भट्ट, रेखा रावत के अलावा प्रकाश चमोली, जयकृष्ण पैन्यूली, मनोज कंडियाल व नीरज नैथानी के कविता पाठ की स्रोताओं ने सराहना की। ब्यूरो