फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शोभायात्रा में उमड़े राम और शिवभक्त

शोभायात्रा में उमड़े राम और शिवभक्त

Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में उमड़े राम और शिवभक्त

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को ध्वजारोहण के बाद रामलीला मंचन के तहत देवी- देवताओं की मनोहर झांकियों और बैंडबाजों के साथ पूरे शहर में भगवान शंकर की शोभायात्रा निकाली गई।
रामलीला कमेटी कनखल की ओर से आयोजित विवाह बारात शोभायात्रा का शुभारंभ जगद्गुरु आश्रम से शुरू हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने किया। शोभायात्रा में भगवान शिव, मां दुर्गा, गणपति महाराज समेत कई मनोहर झांकियां थी। राजा दक्ष का यज्ञ, देवताओं का दरबार ओर सोमनाथ की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। शोभायात्रा चौक बाजार, होली चौक, लाटोवाली होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। मुख्य संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी और संजय कौशिक ने बताया कि शिव बारात के बाद शनिवार से लीला का मंचन शुरू हो जाएगा। शोभायात्रा के दौरान अमर भारद्वाज, मनोज वर्मा, प्रदीप गर्ग, जगमोहन मामा, गंगा शरण भारद्वाज, सुरेंद्र, धर्मवीर, नितिन माना, प्रतीक गुप्ता, हिमांशु राजपूत, हरिओम अनेजा, चुन्नू अत्री, प्रमोद शर्मा, सुधांशु गौतम, चुन्नु त्रिपाठी आभास शर्मा आदि उपस्थित थे। संतों ने भी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धाुलुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


धनौरा में रामलीला का मंचन शुरू
धनौरी। धनौरा गांव में बृहस्पतिवार रात से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रुड़की के क्षेत्राधिकारी स्वपन किशोर सिंह तथा भाजपा नेता जयभगवान सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि रामलीला के किरदारों से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। रामलीला से हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक मिलता है। इसलिए हम सबको यह प्रण लेना चाहिए कि अपनी बुरी आदतों का हमेशा ही परित्याग करें। उन्होंने नवयुवकों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर अमित सैनी, पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राकेश सैनी, अश्वनीसैनी, मांगेराम, अनिल सैनी, परमीत सैनी ,प्रेम सैनी, बबलू सैनी ,धर्मपाल, मनोज कुमार, राजेश सैनी, सुशील कुमार ,अमित सैनी ,रामचंद्र सैनी, मुल्कीराज, सुखपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed