फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रानीपुर झाल में बनेगा नेचुरल गैस टर्मिनल

रानीपुर झाल में बनेगा नेचुरल गैस टर्मिनल

Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर झाल में बनेगा नेचुरल गैस टर्मिनल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रसोई तक पाइप लाइन से गैस की सप्लाई के लिए नेचुरल गैस टर्मिनल रानीपुर झाल में बनना तय हो गया है। नगर निगम बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। यह भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन एवं गेल गैस लिमिटेड का संयुक्त उद्यम होगा। नगर निगम ने इसके लिए 4000 वर्ग मीटर भूमि सर्किल रेट के आधार पर देने का प्रस्ताव दिसंबर 2012 में पारित किया था। इससे निगम को करीब 5 करोड़ 6 लाख रुपये मिलेंगे।

रानीपुर झाल में नगर निगम की हाईवे से सटी करीब 24 बीघा भूमि है। इस पर ही कुंभ मेला 1998 में सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार ने प्लांट लगाया था। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल, प्रभारी सहायक अभियंता पीडी सिंह, अखिलेश शर्मा व बलराम सिंह रानीपुर झाल पहुंचकर भूमि का मौका मुआयना किया। उन्होंने नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियों से स्वयं हटने की हिदायत दी है। सूत्रों ने बताया कि एक विवाह समारोह स्थल वाले ने नगर निगम की काफी जमीन पर कब्जा कर रखा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार रानीपुर झाल की पूरी भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमण हो हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को भी तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने को कहा है। इस संयुुक्त उद्यम के प्रोजेक्ट मैनेजर परंजय जोशी ने नेचुरल गैस टर्मिनल की स्थापना के लिस 3 से 4 हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने का आवेदन मेयर मनोज गर्ग को 19 दिसंबर 2016 को दिया था। बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव शासन में आठ महीने से लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed