{"_id":"59bc01d44f1c1b9b688b4c8b","slug":"15054934877-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष और सचिव पद दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष और सचिव पद दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए आमने-सामने का मुकाबला है। वहीं सहसचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर एक-एक प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में रहने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि सदस्य कार्यकारिणी के चार पदों पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी डा. हरीश चंद्र तिवाड़ी ने बताया कि अध्यक्ष पर रविंद्र नौटियाल और हरीश चद्र, उपाध्यक्ष पर मोहित कुमार व प्रीत कौर, सचिव पर कुलदीप भट्ट व भूपेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष पर विशाला व मोहित चुनाव मैदान में है। वहीं सहसचिव पर कुमारी मोनू और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए शुभम सेमवाल के ही मैदान में होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों के लिए प्रदीप चौधरी, दीपक भट्ट, उमाकांत जोशी, आशुतोष जोशी, शोभित दीक्षित, अशोक गहरोला, अशोक जोशी, गणेश जोशी के बीच मुकाबला है। बताया कि अध्यक्ष पर हरीश नौटियाल का एडमिशन न होने पर, सचिव पर कुलदीप गौड का पूर्व में अन्यत्र चुनाव लड़ने और सह सचिव पर अभिनव कुमार की आयु अधिक होने पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। विवि प्रतिनिधि के लिए प्रदीप डिमरी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नौ से दो बजे के बीच मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन