{"_id":"59b9659b4f1c1bb5688b45dd","slug":"15053224198-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बही महिलाओं की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बही महिलाओं की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। संगम स्थल से एक सप्ताह के भीतर दो लोगों के बह जाने के बाद अब उनके शवों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। टीम की ओर से शवों की तलाश शुरू कर दी गई है।
बुधवार को देवप्रयाग पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शवों की तलाश के लिए ब्यासघाट से नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। टीम की अध्यक्षता कर रहे एसआई कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में शवों की तलाश के लिए सर्च अभियान चल रहा है। एसओ विनोद राणा ने बताया कि 5 सितंबर को गुनोगि चंबा निवासी 38 वर्षीय यशोदा सकलानी और 11 सितंबर को विजयनगर चिन्नई की 81 वर्षीय कण्णन संगम स्थल पर पाव फिसलने से गंगा में बह गई थी। कहा कि पुलिस के पास जरूरी उपकरण व साधन न होने पर मुनिकीरेती ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। ब्यूरो