{"_id":"59b963924f1c1b1d688b45c5","slug":"15053218997-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल करने के विरोध में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल करने के विरोध में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। ग्राम पंचायत पैनी, सेंलग, मेंरग और बड़ागांव के ग्रामीणों का पालिका में शामिल करने के विरोध में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। बुधवार को सेलंग गांव के ग्रामीणों ने धरना दिया। इससे पूर्व सेलंग गांव के ग्रामीण जोशीमठ मुख्य बाजार में एकत्रित हुए और तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान सेलंग उमा देवी ने कहा कि सरकार की ओर से पालिका में शामिल करने का फैसला जबरन ग्रामीणों पर थोपा जा रहा है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और मांग पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर मोहन सिंह, मनमोहन सिंह, सुखदेव सिंह, महादीप, उर्मिला देवी, जयंती देवी, सुरमा देवी और सरस्वती देवी आदि मौजूद थे।