{"_id":"59b963884f1c1b98688b45b3","slug":"150532188820-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य रुप से मनाया जाएगा खादी एवं पर्यटन शरदोत्सव मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य रुप से मनाया जाएगा खादी एवं पर्यटन शरदोत्सव मेला
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। पोखरी में दो से छह अक्तूबर तक होने वाले हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल खादी एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि मेले का भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में सरकारी व गैर सरकारी विभागों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई मेले की तैयारी बैठक में कई निर्णय लिए गए। विधायक ने एसडीएम पोखरी केएन गोस्वामी को मेले में सरकारी विभागों के स्टॉल लगवाने और मेले में चाक-चौबंध व्यवस्था के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान मेलार्थियों को लाने व ले जाने के लिए ग्रामीण संपर्क मार्गों पर बसों का संचालन करवाया जाएगा। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि मेले के सफल संचालन के लिए ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। मेले में युवाओं के लिए करियर काउंसिलिंग का आयोजन होगा। मेला स्थल पर स्थानीय दुकान स्वामियों को अस्थायी दुकान लगाने के लिए वरीयता दी जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत, सभासद विष्णु प्रसाद चमोला, महावीर सिंह रावत, अवधेष रावत, वीरेंद्रपाल भंडारी, विजयपाल सिंह रावत, महेंद्र प्रकाश सेमवाल और तारादत्त पुरोहित आदि मौजूद थे।