{"_id":"59b962984f1c1b28688b459e","slug":"150532164910-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महा विद्यालय कर्णप्रयाग और तलवाड़ी में अतिथि प्रवक्ताओं का कार्य बहिष्कार रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महा विद्यालय कर्णप्रयाग और तलवाड़ी में अतिथि प्रवक्ताओं का कार्य बहिष्कार रहा जारी
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के अतिथि/संविदा प्रवक्ता संघ का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रवक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं के पदों को राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि से दूर रखा जाए। वर्ष 2014-15 से यूजीसी के मानकों के अनुसार सहायक प्रवक्ता राज्य के महाविद्यालयों में संविदा में कार्यरत हैं और अब शासन ने आयोग की ओर से प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रियाएं जारी कर दी हैं। उन्होंने कहा यदि सरकार ने एक सप्ताह में इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यबहिष्कार करने वालों में डा. मनीषा सारस्वत, डा. सुशील चंद्र सती, डा. सुबोध जोशी, डा. जितेंद्र सिंह, डा. भरत लाल, डा. प्रतीक हर्बोला, डा. नीना शर्मा, डा. नेहा तिवारी शामिल थे। वहीं थराली के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में सहायक संविदा प्रवक्ताओं ने एक सूत्री मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार किया।