फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मॉडलों के माध्यम से रखी स्वच्छ भारत मिशन की चुनौतियां

मॉडलों के माध्यम से रखी स्वच्छ भारत मिशन की चुनौतियां

Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मॉडलों के माध्यम से रखी स्वच्छ भारत मिशन की चुनौतियां

विज्ञापन
गौचर। राजकीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने मॉडलों के माध्यम से निर्मल भारत की भावी तस्वीर पेश की। संगोष्ठी में बालिकाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया। परिचर्चा और मॉडल प्रदर्शनी के बाद गुरुनानक बालिका इंटर कालेज रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर की कक्षा 10वीं की छात्रा अमीषा सक्सेना ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान पाया। संगोष्ठी के शुभारंभ पर जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।

जीजीआईसी सभागार में 17वीं राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग और गैरसैंण ब्लाक में शिक्षा के उन्नयन्न के लिए प्रति वर्ष विधायक निधि से 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही इंडोर स्टेडियम को जीआईसी परिसर में बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही। विज्ञान संगोष्ठी में प्रदेश के 13 जिलों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों और इसकी चुनौतियों को सामने रखा। उन्होंने शौचालय निर्माण, शौचालयों के लिए पानी उपलब्ध कराना और प्लास्टिक सहित अन्य कचरे की रिसाइक्लिंग की ठोस व्यवस्था करने सहित अन्य चुनौतियां प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर जिला चमोली के कक्षा 9 की छात्रा खुशी रावत प्रदेश में दूसरे तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी जिला पौड़ी के 10वीं के छात्र भीष्म तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान संगोष्ठी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नौ नवंबर को कोलकाता में होगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक साल तक क्रमश: दो हजार और एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रति माह दी जाएगी। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, सहायक निदेशक मुकेश चंद्र सेमवाल, संगोष्ठी के राज्य समन्वयक विवेक गुप्ता आदि ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में खोज, विश्लेषण और तार्किक क्षमता को बढ़ाना है। संगोष्ठी को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला, डीईओ (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी, प्रधानाचार्य केसी चौहान ने संबोधित किया। संचालन प्रवक्ता भगवती रावत और जिला विज्ञान समन्वयक गजेंद्र बिष्ट ने किया। इस मौके पर गजेंद्र नयाल, महाराज लिंगवाल, अनिल नेगी, जयकृत बिष्ट, प्राचार्य डायट के. सिंह, बीईओ वीपीएस बिष्ट, प्रधानाचार्य डा. कुशल भंडारी, गंभीर असवाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, सुभाष सती, लोकेश, संदीप बिष्ट और भगवती प्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed