{"_id":"59b960bf4f1c1b18688b45de","slug":"15053211752-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम कीर्तन मंडली के सिर सजा कीर्तन प्रतियोगिता का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम कीर्तन मंडली के सिर सजा कीर्तन प्रतियोगिता का ताज
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अदिति स्मृति न्यास की ओर से आयोजित कीर्तन प्रतियोगिता का ताज परशुराम कीर्तन मंडली फरासू के सिर सजा। उपविजेता तीरथ धाम कीर्तन मंडली बांसवाड़ा व तृतीय स्थान पर जय गढ़ कंडोलिया कीर्तन मंडली पौड़ी रही। विजेता टीमों को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पुरस्कृत किया।
बुधवार को चार दिवसीय कीर्तन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें 13 टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कीर्तन मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन कराना एक अनूठा प्रयोग है। कीर्तन प्रतियोगिता से आस्था व संस्कृति दोनों को बल मिला है। डा. रावत ने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृति संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम आयोजक गिरीश पैन्यूली ने सभी प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालक संजय पांडे ने कहा कि अदिति स्मृति न्यास 30 मार्च को ढोल दिवस मनाएगी। इस दौरान ढोल की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम परशुराम कीर्तन मंडली फरासू को 21 हजार व ट्राफी, उपविजेता टीम तीरथ धाम कीर्तन मंडली बांसवाड़ा को 15 हजार व ट्राफी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम जय गढ़ कंडोलिया को 11 हजार का नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की गई।