फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महाविद्यालय घाट के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

महाविद्यालय घाट के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय घाट के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
घाट। राजकीय महाविद्यालय घाट के छात्रों ने महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती सहित विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। कहा गया कि महाविद्यालय की स्थापना के बाद से सरकार ने कालेज को उसके हाल पर छोड़ दिया है। छात्रों ने नायब तहसीलदार बच्चीराम के माध्यम सीएम को ज्ञापन भेजा।

छात्रों ने कहा कि वर्ष 2014 में सरकार की ओर से घाट में राजकीय महाविद्यालय का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन वर्तमान तक महाविद्यालय के लिए भवन की व्यवस्था नहीं की गई है। भवन न होने से यहां अन्य संसाधनों का भी अभाव बना है। महाविद्यालय में कई विषयों में भी प्रवक्ता नहीं हैं, जिससे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। छात्रों ने शीघ्र भवन निर्माण और प्रवक्ताओं की तैनाती न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर अभिलाषा सती, पुरुषोत्तम, पंकज, दीपक रतूड़ी, गीता, तनूजा, मनोज, हरेंद्र और गजेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed