{"_id":"59b6c08d4f1c1be27f8b601e","slug":"150514909120-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जीआईसी आदिबदरी और कुलसारी में आयोजित किया जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जीआईसी आदिबदरी और कुलसारी में आयोजित किया जागरूकता शिविर
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी/थराली। जीआईसी आदिबदरी और जीआईसी कुलसारी में पुलिस की ओर से आयोजित जन-जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारियां दी गईं। जीआईसी आदिबदरी में पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मनदीप सिंह ने और थराली के जीआईसी कुलसारी में थाना प्रभारी शशिभूषण जोशी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों को रोकने, बैंक, एटीएम में किए जा रहे फ्रॉड सहित साइबर क्राइम की जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से क्षेत्रों में हो रही आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
