फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा विधायक के आश्रम पर एबीवीपी का धावा

भाजपा विधायक के आश्रम पर एबीवीपी का धावा

Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के आश्रम पर एबीवीपी का धावा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में हार का ठीकरा हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद पर फोड़ते हुए उनके वेद मंदिर स्थित कार्यालय पर धावा बोल दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विधायक के वेद मंदिर आश्रम में नारेबाजी करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही आश्रम के कर्मचारियों और वहां रहने वाले विद्यार्थियों के साथ मारपीट की। वार्ता करने आए विधायक के साथ भी धक्का-मुक्की की। काफी देर तक चले हंगामे और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस न जैसे तैसे हालात पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने वेद मंदिर आश्रम में डेरा डाल लिया है। विधायक ने एबीवीपी के कई कई नेताओं के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है। शुक्रवार को हुए चुनाव में गुरुकुल विवि के छात्रसंघ चुनाव में बुरी तरह हार का सामना कर चुकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी परिणाम आने के बाद से ही बौखलाए हुए हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद पर एबीवीपी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी पदाधिकारी शनिवार दोपहर हरिद्वार ज्वालापुर मुख्य मार्ग पर उनके वेद मंदिर आश्रम के मेनगेट पर पहुंचे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इधर आश्रम में मौजूद विधायक अपने समर्थकों के साथ बाहर आए और उन्होंने कार्यकर्ताटों से बात करनी चाही। लेकिन विधायक और उनके समर्थकों के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर थप्पड मुक्के चले और भगदड़ मच गई। विधायक ने जलता हुआ पुतला उठाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तरफ फेंका। हालांकि सब बाल- बाल बच गए। इधर, बवाल होने पर हरिद्वार- ज्वालापुर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर के एसएसआई जगमोहन रमोला, चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट तुरंत दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति पर काबू पाया। इधर, एबीवीपी कार्यकर्ता मौके से चले गए। एहतियात के तौर पर पुलिस ने वेद मंदिर आश्रम में डेरा डाल लिया। विधायक के साथ हुई भिड़ंत की खबर मिलने पर समर्थक एवं भाजपाई एकत्र होकर आश्रम में पहुंचने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि आश्रम में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों में एबीवीपी के जिला संयोजक मोहित चौहान, श्वेतांग, शिव चौधरी, नगर मंत्री आदित्य गौड़, समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

आश्रम के अंदर घुसकर भी तोड़फोड़
विधायक से हुई भिड़ंत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता आश्रम के अंदर भी घुस गए थे और तोड़फोड़ भी कर दी थी। बवाल के दौरान आश्रम के मेनगेट पर खड़े दुपहिया वाहन भी गिर गए। बताते है कि आश्रम के अंदर घुसकर भी छात्र नेताओं ने तोड़फोड़ कर दी।

देहरादून तक हुई गूंज
विधायक से हुई धक्का- मुक्की और आश्रम में तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ सकता है। देहरादून के आला नेताओं के फोन भी हरिद्वार के नेताओं के पास आते रहे। हर कोई पल पल की अपडेट लेने में जुटा रहा।



इनका कहना है
विधायक ने एबीवीपी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया है। हम शांतिपूर्ण ढंग से पुतला दहन कर अपना विरोध जता रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों ने पहुंचकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। लाठी डंडों से प्रहार कर चोट भी पहुंचाई है। कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। संगठन को इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
शिव चौधरी, एबीवीपी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed