फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थानीय लोगों ने किया मोबाइल टावर का विरोध

स्थानीय लोगों ने किया मोबाइल टावर का विरोध

Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया मोबाइल टावर का विरोध
फोटो :-------------
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- रिहायशी इलाकों से मोबाइल टावर हटाने की मांग


अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगर कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय प्रशासन से रिहायशी इलाकों में नियमों के विरुद्घ लगाए गए मोबाइल टावरों का विरोध किया है। साथ ही उन्हें जन स्वास्थ्य के मद्देनजर तत्काल हटाने की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस के नगर महासचिव आशु वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी हर गिरि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम स्थित वार्ड नंबर 14 में बाबूलाल वर्मा मार्ग पर मोबाइल कंपनी की ओर से रिहायशी इलाके में टावर लगाया गया है। इससे आस-पास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

बताया कि टावर से निकलने वाली रेडिएशन किरणों के कारण आस-पास रहने वाले लोग घातक बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इससे पूर्व भी प्रशासन से टावर से होने वाले दुष्प्रभाव की शिकायत की जा चुकी है, मगर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने एसडीएम से घनी आबादी से मोबाइल टावर हटाने की मांग की है। इस अवसर पर खुशहाल सिंह राणा, नेहा वर्मा, कल्पना अग्रवाल, जयप्रकाश जाटव, भास्कर नारायण, मुकेश जाटव, अमर सिंह असवाल, अरविंद भट्ट, नरेंद्र रतूड़ी, राकेश वर्मा, अजय त्यागी, ऋषि त्यागी, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed