फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधूरे पड़े हिमालयन म्यूजियम का किया निरीक्षण

अधूरे पड़े हिमालयन म्यूजियम का किया निरीक्षण

Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
अधूरे पड़े हिमालयन म्यूजियम का किया निरीक्षण
फोटो :--------------
विज्ञापन


अधूरे पड़े हिमालयन म्यूजियम का किया निरीक्षण
-- विस अध्यक्ष अग्रवाल व संस्कृति निदेशक भट्ट ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में आधे-अधूरे पड़े हिमालयन म्यूजियम का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधानसभा व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर निदेशक ने बताया कि केंद्र व राज्य के अंशदान से निर्माणाधीन हिमालयन संग्रहालय के लिए अभी पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण निर्माण कार्य लंबित है। उन्होंने इस दिशा में जल्द धनावंटन की उम्मीद जताई है। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने निर्माण एजेंसी यूपी राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से योजना में गुणवत्ता का खास खयाल रखने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार योजना के लिए स्वीकृत धनराशि को जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि म्यूजियम का निर्माण 12.21 करोड़ की लागत से होना है। योजना के लिए अभी तक राज्य सरकार को केंद्र सरकार द्वारा करीब आधा बजट उपलब्ध कराया गया है। निर्माण कार्य पर अब तक साढ़े पांच करोड़ की धनाराशि खर्च की जा चुकी है। धन की कमी के चलते फिलहाल कंस्ट्रक्शन वर्क बंद पड़ा है। बताया कि अवशेष धनराशि के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जल्द धनावंटन होने की उम्मीद है। इसके बाद योजना का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। बताया कि म्यूजियम के बनने से देश-दुनिया के लोगों को एक ही छत के नीचे संपूर्ण उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक आदि पहलुओं की जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हर गिरि, ताजेंद्र सिंह नेगी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, चेतन शर्मा, कविता शाह, रविंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed