{"_id":"59b2f45c4f1c1be17f8b525c","slug":"15049002064-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर से होगी ऑल वेदर रोड की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर से होगी ऑल वेदर रोड की शुरुआत
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर से होगी ऑल वेदर रोड की शुरुआत
-- 200 करोड़ से बनेगा तपोवन तक 17.5 किमी. बाईपास मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। चारधाम के लिए प्रस्तावित ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट की शुरुआत तीर्थनगरी के श्यामपुर क्षेत्र से होगी। इसके लिए तपोवन तक बनने वाले बाईपास मार्ग की लंबाई 17.5 किलोमीटर होगी, जिसके निर्माण में करीब 200 करोड़ का खर्च आएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत प्रोजेक्ट इंपलिटेशन यूनिट (पीआईयू) को ऑल वेदर रोड के लिए प्रस्तावित बाईपास रोड के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। यूनिट की टीम ने इसके लिए शुुरुआती सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। श्यामपुर से तपोवन तक बाईपास रोड 11 किलोमीटर फोरलेन और बाकी हिस्सा टू-लेन का होगा। जिसके निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
बाईपास की जद में आने वाली निजी भूमि के मालिकों को मंत्रालय की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। वर्तमान यूनिट के अफसर फॉरेस्ट लैंड ट्रांसफर के लिए कागजी कार्रवाई में जुटे हैं। इसके बाद जमीन पर बाईपास का निर्माण कार्य शुरू होगा। श्यामपुर फाटक से ऑल वेदर रोड बाईपास मार्ग गुमानीवाला, नटराज चौक, ढालवाला और फिर हर्बल गार्डन के पीछे से जंगल के बीच से सीधे खारास्रोत बाईपास ब्रिज पर पहुंचेगी। इसके बाद तपोवन बाईपास से होते हुए घुघत्याणी गांव से होकर गुजरेगी। तपोवन की सीमा बाईपास रोड का आखिरी पड़ाव होगा। इसके बाद बाईपास को बदरीनाथ नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा।
मौजूदा सड़क ही होगी यूज
ऑल वेदर रोड की बाईपास सड़क के लिए मौजूदा नेशनल हाईवे और हरिद्वार बाईपास मार्ग का नटराज चौक तक के हिस्से का उपयोग होगा। इसके बाद ढालवाला में गंगोत्री हाईवे के कुछ पार्ट को लेते हुए हर्बल गार्डन के पीछे से सीधे जंगल के बीच से बाईपास को खारास्रोत बाईपास मार्ग ब्रिज पर उतारा जाएगा। आगे के लिए तपोवन बाईपास सड़क और फिर घुघत्याणी से होते हुए ब्रह्मपुरी के समीप इसे नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। साढ़े 17 किलोमीटर के बाईपास में कुछ भाग में फोर लेन और कुछ पर टू-लेन के लिए चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
मुनिकीरेती क्षेत्र में चकाचक होगा हाईवे
चंद्रभागा पुल से तपोवन तक बदहाल बदरीनाथ नेशनल हाईवे के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। एनएच पीडब्ल्यूडी की श्रीनगर डिवीजन की ओर से करीब छह किमी. लंबे इस हाईवे की मरम्मत के लिए करीब सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जा रहा है। डिवीजन के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मंत्रालय को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
कोट्स
ऑल वेदर रोड की बाईपास सड़क के निर्माण में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें फॉरेस्ट और प्राइवेट लैंड को यूज किया जाएगा, जिसके लिए सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रोसेस पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- पंकज कुमार मौर्य, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीआईयू।