फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंक यूनियनों के पदाधिकारी 15 सितंबर को करेंगे दिल्ली कूच

बैंक यूनियनों के पदाधिकारी 15 सितंबर को करेंगे दिल्ली कूच

Fri, 08 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बैंक यूनियनों के पदाधिकारी 15 सितंबर को करेंगे दिल्ली कूच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य 15 सितंबर को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान संसद कूच करते हुए घेराव करेंगे। उनके तीन मुद्दों पर विरोध और दह मांगे शामिल हैं। हालांकि इस दिन बैंकों में काम होगा।

एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक आदि बैंकों की यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले 15 सितंबर को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। संबद्ध यूनियन आल इंडिया बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदेश के ज्वाइंट सचिव धीरज बिष्ट ने बताया कि उनका विरोध तीन मांगों को लेकर है जिनमें जन-विरोधी बैंकिंग सुधारों का, कॉरपोरेट अनार्जक आस्तियों को बट्टे खातों में डालने और बैंक शुल्कों में वृद्धि का है। इन्हीं के साथ उनकी 6 मांगे भी है। जिनमें अनार्जक आस्तियों की वसूली पर संसदीय समिति की अनुशंसाओं को लागू करने की, खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर उपायों की, प्रस्तावित एफआरडीआई बिल की वापसी की, बैंक बोर्ड ब्यूरो के उन्मूलन की, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती की, कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों के सम्मान की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में किए आंदोलनों पर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं सकी है। जिस पर दिल्ली कूच करने का निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed