फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबकारी निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

आबकारी निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 08 Sep 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोशनाबाद के शराब के ठेके पर एक्सपायरी बीयर की 160 पेटी मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। एसडीएम मनीष सिंह के छापेमारी से कुछ मिनट पहले ही आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ठेके का निरीक्षण कर लौटे थे। जिला आबकारी अधिकारी ने इस पर आबकारी निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। इधर, कब्जे में ली गई बीयर को जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा और अधिक दाम वसूलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में शराब के ठेके पर एसडीएम मनीष सिंह ने छापा मारकर एक्सपायरी हो चुकी बीयर की खेप बरामद की थी।

एक्सपायरी हो चुकी बीयर ग्राहक को अधिक दाम में बेची जा रही थी। एक ग्राहक ने डीएम दीपक रावत को इस बाबत शिकायत की थी। एसडीएम के छापे से पहले ही आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान यही शिकायत मिलने पर ठेके का निरीक्षण कर लौट गए थे। उच्चाधिकारियों को भी आबकारी निरीक्षक ने एक्सपायरी बीयर मिलने की कोई जानकारी नहीं दी थी। जब एसडीएम ने छापा मारकर एक्सपायरी बीयर पकड़ी थी तब जिला आबकारी अधिकारी तक इसकी गूंज हुई थी। एसडीएम ने भी जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर आबकारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। इधर, आबकारी अधिकारी एनआर जोशी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है आखिर उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्या पाया था। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। बताया कि बीयर को जांच के लिए देहरादून की लैब में भेजा जाएगा ताकि ये साफ हो सके कि यह बीयर इंसान के लिए खतरनाक है या नहीं है। अधिक दाम वसूलने पर ठेकेदार केलादेवी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed