{"_id":"59b2c7644f1c1bf77f8b51f4","slug":"150488869416-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भेजा एमएचआरडी उच्च शिक्षा सचिव को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भेजा एमएचआरडी उच्च शिक्षा सचिव को ज्ञापन
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सातवें वेतनमान की मांग के लिए गढ़वाल विवि के शिक्षणेतर कर्मचारियों का सांकेतिक कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा सचिव मानव संसाधन विकास मंत्रालय को ज्ञापन भी सौंपा।
शुक्रवार को शिक्षणेतर कर्मचारियों का 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व महासचिव सुनील रावत ने कहा कि विवि में सातवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है और कई पदों पर वेतन विसंगतियों पर यूजीसी व एमएचआरडी कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। कर्मचारियों ने शीघ्र सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो