{"_id":"59b2c5794f1c1be17f8b516b","slug":"15048882034-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस खेलने तेलंगाना जाएगा आठवीं कक्षा का छात्र आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस खेलने तेलंगाना जाएगा आठवीं कक्षा का छात्र आदित्य
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सत्रहवीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली जिले के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के आठवीं के छात्र आदित्य नेगी ने जूनियर बालक वर्ग के एकल ग्रुप में कांस्य पदक जीता। आगामी नवंबर माह में आदित्य तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
आदित्य नेगी टेबल टेनिस के सब-जूनियर वर्ग में लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुका है। खेल विभाग चमोली तथा प्रशिक्षक हेमराज फर्स्वाण, लता झिंक्वाण और रिया डिमरी के सानिध्य में आदित्य ने टेबल टेनिस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आदित्य के प्रदर्शन को देखते हुए जिले का शिक्षा विभाग भी गदगद है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि छात्र आदित्य के प्रदर्शन से अन्य छात्रों में भी आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के संस्थापक एफएस रावत, प्रधानाचार्य अरुणा रावत, शिक्षक हिम्मत सिंह नेगी, विनोद कुमार, रेखा रावत, विमला बिष्ट, रजनी खत्री, सरस्वती, अनीता, नीमा, पूजा, कांति और रश्मि राणा का कहना है कि आदित्य अपनी मेहनत और लगन के बूते राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करेगा।