{"_id":"59b178a94f1c1bb0488b4a18","slug":"150480300212-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। राज्य वित्त के बजट की कटौती को वापस लेने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधानों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
अनशन स्थल पर आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में उर्गम के प्रधान हरीश परमार ने कहा कि ग्राम प्रधानों और उप प्रधानों को किसी भी सरकारी बैठकों में शामिल होने के लिए कोई भत्ता नहीं मिलता है। उन्होंने प्रतिमाह दस हजार मानदेय देने की मांग उठाई। साथ ही चीन सीमा क्षेत्र होने के कारण जोशीमठ ब्लॉक को बीएडीपी के तहत मिल रहे बजट को तीन से बढ़ाकर सात करोड़ करने, प्रधान व उपप्रधान को पेंशन व बीमा का लाभ देने की मांग उठाई गई। इस मौके पर प्रधान संगठन के महामंत्री बनवारी लाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरीश परमार, रणजीत, दलीप सिंह चौहान, हरीश परमार, हेमा देवी, सतेश्वरी देवी, रणजीत सिंह, भगत सिंह बड़वाल, धर्मपाल बजवाल और शिव प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन