फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईसीयू में बिना अनुमति प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

एनआईसीयू में बिना अनुमति प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Thu, 07 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
एनआईसीयू में बिना अनुमति प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज/बेस अस्पताल के एनआईसीयू (शिशु गहन निगरानी इकाई) में नन्ही परी को देखने जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) की अध्यक्ष अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बच्ची को सीडब्लूसी के माध्यम से शिशु निकेतन भेजने की बात कही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बच्ची की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

4 सितंबर की सुबह बेस अस्पताल में एनआईसीयू के शौचालय में एक महिला बच्ची को जन्म देने के बाद छोड़कर चली गई थी। बाल रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. वरुण तिवारी ने बताया कि बच्ची एनआईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में है। उसे हल्का पीलिया है। वहीं, बृहस्पतिवार को सीडब्लूसी की अध्यक्ष इंदु वशिष्ठ और सदस्य नवीन नौटियाल ने बच्ची का हाल-चाल पूछने के साथ ही बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश जैन से मुलाकात की। उन्होंने कहा बच्ची को सीडब्लूसी के माध्यम से शिशु निकेतन भेजा जाएगा। तभी इसको गोद लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। सीडब्लूसी ने बार-बार बच्ची को देखने एनआईसीयू पहुंच रहे लोगों को रोकने के निर्देश दिए। समिति ने कहा कि किसी को भी बिना अनुमति प्रवेश न दिया जाए। साथ ही एनआईसीयू के बाहर पुलिस तैनात करने, बेस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण करवाने, बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने और 3 से 6 सितंबर के मध्य के वीडियो फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए कहा है उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed